आरा, फरवरी 11 -- -मनरेगा से अधिक दिनों का रोजगार व बढ़ी हुई मजदूरी देने की जानकारी सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण जी-रामजी के प्रचार-प्रसार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ जनार्दन तिवारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार ने कर्मियों को योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और श्रमिक वर्ग को इसके लाभों की जानकारी देने का आह्वान किया गया। बीडीओ ने कहा कि सरकार श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेहतर योजना लेकर आई है। उन्होंने बताया कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जिसमें प्रतिदिन 250 रुपये मानदेय दिया जाता था। वहीं जी-रामजी के तहत 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसम...