गाजीपुर, फरवरी 3 -- जखनियां, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश खेत, ग्रामीण मजदूर यूनियन और सीपीआई (एम) के नेतृत्व में ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को समाप्त कर उसके स्थान पर केंद्र सरकार से लाए गए वीबीजी रामजी कानून के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जखनियां के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में यूनियन नेताओं ने स्पष्ट कहा कि मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिए सबसे उपयुक्त और गारंटी आधारित कानून है, क्योंकि यह मांग आधारित है और रोजगार की संवैधानिक गारंटी देता है। इसके विपरीत वीबीजी रामजी कानून में रोजगार की कोई ठोस गारंटी नहीं है। 125 दिन रोजगार देने की घोषणा को मात्र जुमला बताया गया। यूनियन ने आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.