वाराणसी, फरवरी 2 -- कछवांरोड (वाराणसी)। सेवापुरी ब्लॉक के खालिसपुर गांव में सोमवार को मजदूरों की एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया गया। मनरेगा दिवस के अवसर पर दिहाड़ी मजदूर संगठन एवं लोक समिति के बैनर तले महापंचायत हुई। इसमें जी राम जी अध्यादेश वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि कहा कि मजदूरों ने मनरेगा की पूर्ण बहाली, 200 दिन काम, 600 रुपये दैनिक मजदूरी तथा जीआरजी (जी राम जी) अध्यादेश को तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। रानी अध्यक्ष, सचिव बनी वंदना महापंचायत के दौरान खेतिहर घरेलू कामगार महिला मजदूर संगठन का सेवापुरी ब्लॉक स्तरीय चुनाव किया गया। इसमें अध्यक्ष रानी (करधना), उपाध्यक्ष गुड्डी (लेधुवाई), सचिव वंदना (खलीसपुर), कोषाध्यक्ष गीता (राने) और सलीमुन (गौर), शीला (प्रतापपुर) और सोनी (चंगवार) को संगठन मंत्री बनाया गया। चंदा, माधुरी...