बिहारशरीफ, मार्च 14 -- आहर-पईन उड़ाही जैसी योजनाओं को प्राथमिकता बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण' (जी राम जी) से नये वित्तीय साल में हर खेत सिंचाई की योजनाएं ली जायेगी। इसके लिए पहल शुरू कर दी गयी है। पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों की राय ली गयी है। ग्रामीण सभा से हर खेत सिंचाई तक नहरों की उड़ाही, खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पक्का कियारी बनाये जाने, आहर-पईन की उड़ाही जैसी योजनाओं का प्राथमिकता के साथ चयन किया गया है। डीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मनरेगा की पुरानी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। अब जी राम जी से योजनाएं चयनित करायी गयी है। मनरेगा से क्रियान्वित योजनाओं को बंद करने का आदेश भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। आदेश के अनुसार मनरेगा की अपूर्ण योजनाओं की सूची तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.