सीवान, जनवरी 14 -- बसंतपुर। विकसित भारत-गारंटी और रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक ) के प्रति जनजागरूकता फैलाने को लेकर मंगलवार दोपहर बसंतपुर भाजपा कार्यालय में जनजागरण अभियान का आयोजन किया गया। नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने किया।वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित विधेयक ग्रामीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह योजना मनरेगा की जगह लेकर रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 करेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाएगी और आजीविका व परिसंपत्ति निर्माण के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी। साथ ही किसानों और श्रमिकों के बीच फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यों के आधार पर खंडन कर सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रमोद तिवारी, कालीचरण प्रजापति, उपाध्यक्ष जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.