मुंगेर, फरवरी 17 -- तारापुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने सोमवार को कार्यालय के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक कर विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के अंतर्गत 1अप्रैल से संचालित नई जी रामजी योजना की विस्तृत जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने की। एसडीओ राकेश रंजन कुमार ने बताया कि योजना के चार प्रमुख क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास,आजीविका से संबंधित अवसंरचना तथा मौसमी आपदाओं से निपटने के कार्य शामिल हैं। सभी योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा। योजना की निगरानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.