रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर के वर्तमान सत्र की कार्यकारिणी समिति की शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई बैठक में सदस्यों ने रांची नगर निगम द्वारा जी प्लस टू भवनों का रिव्यू करने की बात पर आपत्ति जताई। सदस्यों ने कहा कि यह धमकी भरा संदेश अनुचित है, ऐसे समय में जब वर्षों पूर्व निर्मित भवनों का नियमितीकरण करने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। वहीं, चैंबर अध्यक्ष ने इस मामले में जल्द ही नगर विकास मंत्री से मिलकर वार्ता की बात कही। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि युवाओं की स्किलिंग उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से हो। इसके लिए आवश्यक है कि एकेडमिया और इंडस्ट्री का कॉलेबोरेशन हो। हमें खुशी है कि झारखंड चैंबर द्वारा इस माह एक्सआईएसएस और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ एमओयू किया गया है। इससे उद्योग जगत को फायदा होगा। मोरहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.