पलामू, अप्रैल 1 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। शहर के गुलाबचंद प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में नेशनल कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम का मंगलवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि डॉ. स्मृति नेहा का स्वागत कर किया। डॉ. स्मृति नेहा, दिल्ली के अपोलो अथिना के ऑन्को रिहैबिलिटेशन सेंटर में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। डॉ स्मृति ने कैंसर के विभिन्न प्रकारों यथा सर्वाइकल, ब्लड, स्तन एवं बोन कैंसर के लक्षण, कारण और बचाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर जांच से कैंसर का सफल उपचार संभव है। डॉ. नेहा ने किशोरियों को समय पर टीकाकरण कराने और महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी। उन्होंने मानसिक दृढ़ता और संतुलित आहार को भी स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। कॉलेज के सचिव डॉ. अमित ...