लखनऊ, फरवरी 17 -- गोसाईगंज स्थित डीजीआई क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को डीपीएल सीजन-पांच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। मुकाबले में जीसीआरजी ने आशियाना इलेवन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता आशियाना इलेवन को 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल मैच में जीसीआरजी के ऋषभ 36 गेंदों में 80 रन बनाकर 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम किया। वहीं आशियाना इलेवन के विवेक को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर तफजील अहमद खान ने विजयी टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.