बलरामपुर, अगस्त 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में मंगलवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के महत्व से परिचित कराना रहा। नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के पहले चरण में विद्यार्थियों ने स्वयं रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां तैयार कीं। बच्चों ने राखी निर्माण के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्राओं ने साथ पढ़ने वाले छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और उनकी दीर्घायु की कामना की। यह भी पढ़ें- केंद्रीय कारागार में बंदियों के साथ मनाया रक्षाबंधन इस दौरान विद्यार्थियों ने भाई-बहन के बीच प्र...