दरभंगा, मई 19 -- दरभंगा। रहमगंज स्थित जीसस एण्ड मेरी एकेडमी में सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2026 के बेहतर परिणाम को लेकर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ सम्मानित किया गया। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय से कुल 144 परीक्षार्थी शामिल हुए और सभी सफल रहे। छात्रा नमामि ठाकुर ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रेया रॉय 95.8, अध्ययन कुमार सिंह 95.2, दानियाल अहमद 93, अनमोल रतन 92.8, पल्लवी कुमारी 92.8, सुमैया खान 92.2, सानवी चौहान 91.4, अंशिका शेखर 91, अभिनव अमन 90.6 एवं सौम्या कुमारी 90.4 ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 14 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 70 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाए। प्राचार्या डॉ. मधुरिमा सिन्हा, संस्थापक सचिव डॉ. संजय कुमार...