जीव सेवा के कार्य में भारत विकास परिषद करेगी पूरा सहयोग: डा. अशोक गुप्ता
हापुड़, जुलाई 16 -- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के पदाधिकारियों ने बुधवार को कसेरठ बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन समाज हापुड़ द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने औषधालय समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया और जीव सेवा के इस कार्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डा. अशोक गुप्ता ने कहा कि दिगंबर जैन समाज द्वारा निशुल्क पक्षी औषधालय संचालित कर घायल एवं बीमार पक्षियों की सेवा करना अत्यंत सराहनीय कार्य है। बेजुबान पक्षियों का उपचार कर उन्हें नया जीवन देना सच्ची जीव सेवा है।परिषद के सचिव वरुण मित्तल ने कहा कि भारत विकास परिषद की पूरी टीम इस पुनीत कार्य में जैन समाज के साथ खड़ी है। परिषद समय-समय पर औषधालय का निरीक्षण करेगी और आवश्यक सहयोग भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.