सीवान, मार्च 23 -- हुसैनगंज। प्रखंड के हथौड़ा गांव में श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन भगवान की अवतरण की कथा सुनाते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शैलेश कुमार तिवारी ने कहा कि जीवो पर अनुग्रह करने के लिए भगवान का अवतार होता है। उन्होंने बताया कि भगवान की लीला मनुष्यों के लिए सीख होती है। जिसका अनुसरण करके धर्म के पथ पर मनुष्य चले।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के प्रसंग सुनने से आत्मा प्रसन्न हो जाती है। भगवान के प्रति प्रेमारूप भक्ति उत्पन्न हो जाए वहीं पर धर्म है। जिससे परमात्मा के प्रति स्वाभाविक प्रेम होना चाहिए और निस्वार्थ भक्ति होना चाहिए और निरंतर होना चाहिए। गृहस्थ का अनासक्त होना ही वैराग्य माना गया है। इसके लिए घर द्वार छोड़ने की जरूरत नहीं है। अपने वर्ण के अनुसार से काम करते र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.