बगहा, मार्च 31 -- बगहा, हमारे संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए वन विभाग ने वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए विशेष पहल शुरू की है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन प्रमंडल-2 अंतर्गत प्रशासन ने जंगलों में स्थित 19 कृत्रिम जलाशयों में नियमित रूप से पानी भरने की व्यवस्था की है। इस कदम का उद्देश्य जंगल में रहने वाले वन्यजीवों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त जल उपलब्ध कराना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वाल्मीकि नगर वन प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले गोनौली रेंज में इन जलाशयों का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही भविष्य में जलाशयों की संख्या और बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि वन क्षेत्र के हर हिस्से में जानवरों को आसानी से पानी मिल सके। गोनौली रेंज के रेंजर राजकुमार पासवान और वाल्मीकिनगर रेंज के रेंजर सत्यम क...