लखनऊ, सितम्बर 25 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क के अधिकारी जीवेन्द्र सिंह ऐरी का स्थानांतरण किया गया है। अभी तक वह राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में वरिष्ठ विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत थे। अब उनहें मध्याह्न भोजन प्राधिकरण का उप निदेशक बनाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...