वाराणसी, अप्रैल 18 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। मेहदीगंज गांव में बहू ने जीवित ससुर को मृत दर्शाकर पुश्तैनी जमीन अपने नाम दर्ज कराते हुए विक्रय अनुबंध करा दिया। इसपर ससुर ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। सीपी के निर्देश पर मिर्जामुराद पुलिस ने बहू समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मेहदीगंज (मिर्जामुराद) गांव निवासी विनोद जोशी ने आरोप लगाया कि उनकी बहू रोशनी जोशी (पत्नी स्व. विमल जोशी) ने साजिश के तहत पति के साथ ही उन्हें भी मृत दिखाकर जमीन अपने नाम चढ़वा ली। इसके बाद 22 सितंबर 2025 को जमीन का विक्रय अनुबंध विलेख भी पंजीकृत करा दिया। यह सौदा भुल्लनपुर निवासी संतोष कुमार पांडेय के पक्ष में किया गया, जबकि अवलेशपुर (चितईपुर) निवासी प्रतीक कुमार सिंह और ककरमता निवासी अशोक दूबे को गवाह बनाया गया। यह भी पढ़ें- इकरारनामा के बाद जमीन ...