मैनपुरी, अप्रैल 19 -- क्षेत्र के ग्राम बसैत में धोखाधड़ी और दबंगई का एक मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील किशोर पुत्र गंगाराम ने आरोप लगाया है कि उनके परिजनों ने ही उन्हें कागजों में मृत घोषित कर उनकी जमीन अपने नाम करा ली। सुनील किशोर के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2004, 2006 और 2009 में अपने भाई नवल किशोर से जमीन का बैनामा भोगांव तहसील में कराया था। 22 नवंबर 2009 को भाई की मृत्यु के बाद, उनके भतीजों और भाभी ने कथित तौर पर एक साजिश रची। आरोपियों ने सुनील किशोर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनके द्वारा खरीदी गई जमीन को अवैध रूप से अपने नाम स्थानांतरित करवा लिया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद 11 अप्रैल को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अब आरोपी उन पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.