जीवित वृद्धा को सत्यापन में दिखाया मृत, ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
औरैया, अगस्त 27 -- राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के वार्षिक सत्यापन में जीवित वृद्धा को मृत दर्शाने की लापरवाही ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ गई। गलत सत्यापन के कारण वृद्धा की पेंशन बंद हो गई थी। शिकायत की जांच में वृद्धा के जीवित और पेंशन के लिए पात्र मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार मौर्य ने अजीतमल विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी गवेंद्र सिंह पाल को परिनिंदा प्रविष्टि दी है। अजीतमल के खंड विकास अधिकारी ने लाल का पुरवा, ग्राम पंचायत रतनपुर गढ़िया निवासी सावित्री देवी की पेंशन से संबंधित शिकायत की जांच कराई थी। जांच में सावित्री देवी जीवित मिलीं और वृद्धावस्था पेंशन के लिए पात्र पाई गईं। अभिलेखों की जांच में सामने आया कि वार्षिक सत्यापन के दौरान सावित्री देवी को गलती से मृत दर्ज कर दिया गया था। इसके चलते उनकी वृद्धावस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.