गया, दिसम्बर 4 -- जीवित मां को मृत दिखाकर उनकी संपत्ति हड़पने की कोशिश में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नगर निगम के अधिकारी ने सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई है। गुरुद्वारा रोड गोसाईबाग निवासी दिलीप कुमार पर आरोप है कि उसने अपनी जीवित मां मीणा देवी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया, ताकि उनके नाम पर दर्ज मकान पर कब्जा कर सके। मीणा देवी, जो रांची में अपने छोटे बेटे के साथ रह रही थीं, हाल ही में मीडिया के समक्ष आईं और खुलासा किया कि वे पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। उन्होंने बताया कि बड़े बेटे दिलीप ने धोखे से उन्हें मृत दिखाकर निगम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करा लिया और उनकी संपत्ति हड़पने की तैयारी में था। मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने पूरे प्रकरण की जांच की और फर्जी प्रमाण पत्र जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.