जीवित महिला को रिपोर्ट में मृत दिखाना ताजपुर थानाध्यक्ष को पड़ा भारी, निलंबितोड में उपस्थित रहने का भी आदेश दिया गया
समस्तीपुर, मई 11 -- समस्तीपुर। ताजपुर थाने की पुलिस द्वारा एक जीवित महिला को अपनी कागजी रिपोर्ट में मृत घोषित कर देने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कारवाई करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को निलंबित कर दिया है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की फिलहाल ताजपुर थाने का प्रभार मुफस्सिल के सर्किल इंस्पेक्टर संदीप कुमार को सौंपी गयी है, जल्द ही नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग कर दी जाएगी। इससे पहले एसपी ने ताजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा को स्पष्टीकरण जारी करते हुए पूछा था कि वे बताएं कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। जबाव से संतुष्ट ना होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष के निलंबन की कार्रवाई की है। बता दें कि ताजपुर थानाध्यक्ष के इस गलत रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने महिला की अपील तक बंद कर दी थी। लेकिन जब महिला खु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.