बागपत, अप्रैल 21 -- बालैनी। डौलचा गांव में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि जीवित लोगों को मृत दर्शाकर उनके वोट काटे जाने, वैध नाम हटाने और रिकॉर्ड के महत्वपूर्ण पृष्ठ गायब होने से सैकड़ों मतदाता मतदान अधिकार से वंचित हो गए हैं। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को शिकायत देकर जांच और सुधार की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता दौलतराम यादव के अनुसार बूथ संख्या 179 व 180 के अंतर्गत सत्यापन के दौरान गंभीर त्रुटियां सामने आईं। मकान संख्या 95ख निवासी कोशिन्द्र पुत्र विक्रम और मकान संख्या 94 निवासी अनिल पुत्र चरण सिंह को जीवित होने के बावजूद मृत दिखाकर उनके वोट काट दिए गए। वहीं सुरेन्द्र पुत्र वेदराम, प्रदीप यादव पुत्र सुरेन्द्र और लाला पुत्र सुरेन्द्र के नाम वर्ष 2003 की सूची में दर्ज होने के बावजूद यह कहकर ह...