प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 26 -- प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकासखंड के शीतलपट्टी गांव के लोगों ने जीवित मतदाताओं, पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों का नाम विलोपित करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि आधारकार्ड के अंतिम चार अंक बीएलओ को देने के बावजूद इंद्रावती, अनीता सहित 139 के नाम विलोपित कर दिए गए। अब दूसरी सूची में पंचायत चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के नाम विलोपित होने का खतरा मंडरा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...