कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- चायल तहसील क्षेत्र के सोखदा गांव से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां मृत दिखाकर एक जीवित व्यक्ति की भूमि का बैनामा कर दिया गया। अभिलेखों में आरोपी ने खुद को पीड़ित का पुत्र बताया। मामले की शिकायत अधिकारियों से हुई तो उनके कान खड़े हो गए। एसपी के आदेश पर संदीपन घाट थाना पुलिस ने अधिवक्ता समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। सोखदा निवासी एखलाक अहमद पुत्र उमर अली ने बताया कि गांव स्थित भूमि का वह संक्रमणीय भूमिधर है। पीड़ित के मुताबिक महगांव के रहने वाले मंजूर अहमद ने अभिलेखों में हेराफेरी करते हुए उसको मृत दिखाया। इसके बाद 26 जून 2025 को खुद भू-स्वामी बनकर भूमि का बैनामा सूफिया काजमी पुत्री मो. हनीफ निवासी महगांव के नाम कर दिया। बैनामे में महगांव के ही माजिद कमाल जाफरी व फरहान कमर गवाह रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.