मुंगेर, मार्च 14 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शुक्रवार को आयोजित 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी' कार्यक्रम में उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब एक बुजुर्ग ने खुद के जीवित होने का सबूत पेश करते हुए बताया कि सिस्टम ने उन्हें कागजों पर 'मृत' घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी निखिल धनराज के समक्ष कुल 25 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिस पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए।​ई-केवाईसी की लापरवाही: 4 महीने से पेंशन बंदः​हवेली खड़गपुर के अग्रहण निवासी हरि बिंद ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि पंचायत सचिव और विकास मित्र की घोर लापरवाही के कारण उनके पेंशन का गलत तरीके से ई-केवाईसी कर दिया गया। इस गलती की वजह से पोर्टल पर उन्हें मृत दर्शा दिया गया है, जिसके फलस्वरूप ...