भभुआ, अप्रैल 8 -- बोले मृतक के पिता, मृत घोषित करने के तीन घंटे बाद निजी डॉक्टर से जांच कराने पर 15 मिनट पहले मौत होने की पुष्टि की गई बोले डीएस, क्लीनिकल डायग्नोसिस के आधार पर मृत बताया गया है, डॉक्टर की लापरवाही नहीं है घर में विशाल का 20 अप्रैल को होनेवाला था जनेऊ संस्कार, इसकी तैयारी में जुटे थे सभी परिजन (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विषाक्त भोजन खाने से युवक की मौत के बाद मृतक के पिता द्वारा दर्ज एफआईआर में जीवित अवस्था में उनके बेटे विशाल को चिकित्सक ने मृत घोषित किया है। पुलिस द्वारा पंचनामा करने के बाद विशाल ने मूत्र त्याग किया। तब वह लोग उसे लेकर निजी अस्पताल अस्पताल में ले गए। वहां के चिकित्सक द्वारा जांच कर बताया गया कि युवक की मौत 15 मिनट पहले हुई है। स्थिति पर नजर बनाते हुए सदर अस्पताल में प्रशासनिक व पुलिस ...