नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- जीवित्पुत्रिका व्रत 2026: संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस बार 3 अक्टूबर, शनिवार को रखा जाएगा। इसे जितिया या जिउतिया व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत तीन दिनों की परंपरा के साथ पूरा होता है। 2 अक्टूबर को नहाय-खाय होगा, 3 अक्टूबर को माताएं मुख्य निर्जला व्रत रखेंगी और 4 अक्टूबर को पारण किया जाएगा।2 अक्टूबर को नहाय-खाय जिउतिया पर्व की शुरुआत 2 अक्टूबर, शुक्रवार से होगी। इस दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। महिलाएं स्नान करने के बाद सात्विक भोजन करती हैं। इसके बाद अगले दिन रखे जाने वाले कठिन व्रत की तैयारी शुरू होती है।3 अक्टूबर को मुख्य व्रत 3 अक्टूबर, शनिवार को जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाएगा। आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि में रखे जाने वाले इस व्रत में कई जगह म...