मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सकरा के महदीपुर निवासी जीविका दीदी चंदू भारती ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। इस दौरान चंदू भारती ने कहा कि जीविका दीदी योजना से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। इस मौके पर डीएम सुब्रत कुमार सेन कहा कि जीविका दीदी सफल उद्यमी बन रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ सामाजिक बदलाव का भी प्रतीक है। गांव से लेकर शहर तक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर नई कहानी गढ़ रही हैं। और बिहार की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रशासन द्वारा जीविका दीदियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है और उनके स्वरोजगार कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मुजफ्फरपुर जिले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.