मधेपुरा, मार्च 8 -- कुमारखंड। मधेपुरा जिला के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत रहटा पंचायत की रानी देवी की स्थिति जीविका समूह में जुड़ने से पहले बहुत ही खराब थी। जब वे शादी करके आई थी, तभी कुछ दिन सभी परिवार के साथ ठीक रहा। लेकिन कुछ ही महीना के बाद उसको अलग कर दिया गया। जिसके कारण दीदी को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके पति बेरोजगार थे। कोई रोजगार नहीं करते थे। इसलिए दीदी बच्चों के भरण पोषण और उनके भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थी। एक दिन दीदी बगल में समूह की बैठक में पहुंची फिर उन्होंने समूह में जुड़ने की इक्छा व्यक्त की। वे शारदा समूह में जुड़ गयी। कुछ दिन के बाद दीदी की स्थिति को देखते हुए समूह से 50000 रुपए की राशि लोन दिया गया। जो दीदी के लिए नई उम्मीद के किरण बन गई। इस राशि से दीदी एक छोटे से कपड़े की दुकान खोली। धीरे-धीरे दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.