मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर निज प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जीविका के जिला कार्यालय सहित जिले के सभी संकुल संघ कार्यालयों में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका से जुड़ी दीदियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे आज आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। महिलाओं ने कहा कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोना दीदी ने अपना अनुभव साझा ...