बक्सर, अप्रैल 10 -- पेज पांच के लिए ---- चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को केंद्र सरकार से जुड़ी टीम ने अलग-अलग सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीति आयोग से आई निदेशक स्तर की अधिकारी ममता के नेतृत्व में यह जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने पीएचसी, आईसीडीएस केंद्र, जीविका समूह सहित अन्य संस्थानों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागों से जुड़ी सभी गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की बारीकी से जांच की गई। टीम ने लहना चक्की स्कूलों का भी दौरा किया, जहां प्रधानाध्यापक से शैक्षणिक व्यवस्था, उपस्थिति और योजनाओं के संचालन की जानकारी ली गई। वहीं जीविका से जुड़े डीपीओ और एपीओ स्तर के अधिकारियों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सूत्रों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया...