छपरा, जून 26 -- पेज पांच की लीड - सारण के सभी 20 प्रखंडों में प्राथमिक बकरी पालक सहकारी समिति का गठन सहकारिता विभाग में हुआ निबंधन, अब बकरी पालन को मिलेगा नया सहारा छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन को संगठित व्यवसाय का स्वरूप देने की दिशा में सारण जिले में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के सभी 20 प्रखंडों में प्राथमिक बकरी पालक सहकारी समितियों (प्राइमरी गोट फेडरेशन सोसाइटी) का गठन पूरा कर लिया गया है। इन समितियों का सहकारिता विभाग में निबंधन भी हो चुका है।

पशुपालन विभाग की पहल पशुपालन विभाग की पहल पर गठित इन समितियों को भविष्य में जिला, प्रमंडल और राज्य स्तर के बकरी पालक महासंघ से जोड़ा जाएगा। उद्देश्य है कि छोटे और सीमांत बकरी पालकों को एक मंच पर लाकर उन्हें वैज्ञानिक बकरी पालन, वित्तीय सहायता, विपणन, प्रशिक्ष...