पटना, फरवरी 25 -- जीविका बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। बैंक की पूरी व्यवस्था को ऑनलाइन मोड में लागू किया जा रहा है, जिसको लेकर सॉफ्टवेयर को अंतिम रूप देने में विलंब हो रहा है। जीविका दीदियों को नये वित्तीय वर्ष अर्थात अप्रैल, 2026 अथवा इसके बाद से ही इस बैंक से लोन प्राप्त हो सकेगा। मालूम हो कि राज्य कैबिनेट ने जीविका बैंक (निधि) के गठन की स्वीकृति नौ महीने पहले ही दी थी। जीविका दीदियों को रोजगार करने के लिए आसानी से दो-तीन दिनों में लोन प्राप्त हो, इसी मकसद से इसका गठन किया गया है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसका राज्य कार्यालय भी बनकर तैयार हो गया है, जहां कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई है। वहीं, इसके सॉफ्टवेयर का ट्रॉयल भी कई बार हुआ है, पर अभी तक लोन के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है।...