जीविका पशु सखी दीदियों को दिया गया क्षमता विकास प्रशिक्षण
बेगुसराय, जून 30 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, खोदावंदपुर में पशु सखियों के ज्ञान एवं कौशल को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से क्षमता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में कुल 35 जीविका पशु सखी दीदी ने भाग लिया। वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डॉ. रामपाल ने अर्जित किए गए ज्ञान को धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया। यह प्रशिक्षण प्रदान और केवीके के सहयोग से आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे पशुओं के संतुलित आहार, स्वच्छ एवं वैज्ञानिक प्रबंधन, पशुओं में स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, कृमिनाशन, सामान्य रोगों की पहचान एवं रोकथाम, डेयरी प्रबंधन, आवास प्रबंधन, प्रजनन प्रबंधन तथा कृत्रिम गर्भाधान आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों और घरेलू उपचारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.