जीविका ने बदली प्रियंका की जिंदगी, किराना दुकान और सिलाई केंद्र से बनीं आत्मनिर्भर
लखीसराय, जून 10 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बड़हिया प्रखंड की रहने वाली प्रियंका देवी आज ग्रामीण महिला सशक्तीकरण की मिसाल बन गई हैं। कभी आर्थिक तंगी और संघर्षों से जूझने वाली प्रियंका आज एक सफल व्यवसायी के रूप में अपनी पहचान बना रही हैं। उनकी सफलता की कहानी न केवल अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही है, बल्कि यह भी साबित कर रही है कि आत्मविश्वास, मेहनत और सही मार्गदर्शन से जीवन की दिशा बदली जा सकती है। जीविका प्रियंका देवी बताती हैं कि कुछ वर्ष पहले उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा था। पति की दिहाड़ी मजदूरी से घर का खर्च चलाना मुश्किल था। बच्चों की पढ़ाई, इलाज और दैनिक जरूरतों के लिए उन्हें कई बार दूसरों पर निर्भर होना पड़ता था। लगातार आर्थिक परेशानियों के कारण उनका आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ने लगा था। वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात गांव की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.