सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी। जीविका सामुदायिक संगठनों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक स्वाबलंबन बनाने व सरल ऋण उपलब्ध कराने को लेकर बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की ऋण नीति पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जानकी इंडोर स्टेडियम डुमरा में किया गया। कार्यशाला में जिले में कार्यरत सभी जीविका परियोजना कर्मियों ने भाग लिया। कार्यशाला में ऋण प्रशासन, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया व डिजिटल प्रणाली की जानकारी दी गई। मौके पर जीविका के प्रबंधक सामुदायिक वित्त शुभम कुमार झा ने प्रतिभागियों को बताया कि जीविका निधि के तहत महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए तीन श्रेणियों में ऋण दिया जाएगा। इसमें अल्पकालिक ऋण के रूप में 15,000 तक, सूक्ष्म ऋण 15,000 से अधिक व 75,000 तक तथा लघु ऋण 75,000 से अधिक व दो लाख तक की ऋण सुविधा उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.