कटिहार, जुलाई 26 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जीविका निधि बैंक से पात्र जीविका दीदी को, ऋण देने में कटिहार राज्य में अव्वल स्थान पर है। जीविका के डीपीएम इंद्रशेखर इंदु ने बताया कि लोन के लिए 3100 जीविका दीदी से ऑनलाइन आवेदन लिया जा चुका है l दो दर्जन से अधिक दीदी को लोन की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है l दूसरे स्थान पर गया जिला है l गया में 1500 जीविका दीदी से लोन के लिए आवेदन लिया गया है l स्वरोजगार के लिए जीविका समूह या समूह से जुड़ी जीविका दीदी को 20 हजार से एक लाख तक का लोन दिया जाता है l लोन लेने के बाद 12 किश्तों में6 राशि का भुगतान करना होगा l लोन की राशि पर 12.5 प्रतिशत के दर से ब्याज लगेगा l जीविका निधि लोन योजना में दैनिक प्रतिवेदन को लेकर पूर्वी चंपारण पहले और कटिहार दूसरे स्थान पर है l जीविका के डीपीएम ने बताया कि दुकान खोलने ...