मधेपुरा, मार्च 23 -- पुरैनी । बिहार दिवस के मौके पर नरदह पंचायत में रविवार को परियोजना प्रबंधक संजीत कुमार के नेतृत्व में जीविका दीदियों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान आकर्षक रंगोली बनाई गई। जीविका दीदियों ने बिहार को आगे बढाना नारा लगाया। "हम सबका है एक ही सपना, पूर्ण साक्षर बने बिहार अपना" जैसे नारों से पूरे टोले गुंजायमान हो गया। लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने बिहारी होने पर गर्व महसूस किया। मौके पर भीओ लेखापाल अनवर आलम, जीविका मित्र समसुन खातून ,लख्खी कुमारी, आशा कुमारी व जीविका दीदी उपस्थित रही ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.