जीविका दीदी ने बीपीएम को ट्रांसफर के बाद दिया सम्मान
सीवान, जून 6 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित जीविका कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जीविका के बीपीएम अमित प्रीतम के स्थानांतरण के बाद सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जीविका दीदियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा उनके चार वर्षों के कार्यकाल को बेहतर बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जीविका दीदियों और कर्मियों ने कहा कि अमित प्रीतम के नेतृत्व में प्रखंड में जीविका की गतिविधियों को नई पहचान मिली। स्वयं सहायता समूहों के सशक्तीकरण, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने तथा विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी कार्यशैली, सहज व्यवहार और समस्याओं के त्वरित समाधान की क्षमता ने उन्हें दीदियों के बीच लोकप्रिय बनाया। वक्ताओं ने कहा कि उनके कार्यका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.