कटिहार, मार्च 12 -- कटिहार। वरीय संवाददाता जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ाई करने वाले बच्चों की पोशाक तैयार करने की जवाबदेही जीविका दीदी को दिया गया है। जीविका दीदी के सिलाई केंद्र में अब इन बच्चों का पोशाक तैयार होगा। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों गुरुवार को प्राणपुर के बड़झल्ला में होगा। इस केंद्र में 30-40 के करीब जीविका दीदी सिलाई केंद्र पर काम करती दिखेगी। इसके बाद लगभग सभी 16 प्रखंडों में इसकी शुरूआत होगी। इसकी जानकारी जीविका के डीपीएम इंद्र शेखर इंदु ने दी। उन्होंने बताया कि जीविका दीदी के सिलाई केंद्र के लिए अब तक एक हजार के करीब जीविका दीदी को ट्रेंड किया जाएगा। हर प्रखंड में 30 से 40 के करीब जीविका दीदी सिलाई केंद्र पर काम करेगी। सीडीपीओ के माध्यम से हर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के नामांकन के हिसाब से पोशाक स...