मधेपुरा, अप्रैल 30 -- कुमारखंड, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रहटा पंचायत में सिंहेश्वर जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर लिमिटेड कार्यालय में कृषक गोष्ठी आयोजित किया गया। बुधवार को जीविका महिला किसान के लिए इफको द्वारा कृषि गोष्ठी का आयोजन कर जीविका दीदी किसान को बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण खेती किसानी के गुर सिखाए गए। यह भी पढ़ें- इफको की कृषक गोष्ठी में आधुनिक खेती की दी गई जानकारीगोष्ठी का उद्देश्य मौके पर जीविका बीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि इस कृषक गोष्ठी का उद्देश्य किसान भाइयों को कृषि में संतुलित रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के प्रति जागरूक करना है। इफको के मधेपुरा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यरूपम सत्य ने जीविका दीदियों को मिट्टी जांच के महत्व को बताया। यह भी पढ़ें- 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभमिट्टी जांच की सुविधा उन्...