सीवान, मार्च 13 -- सीवान, निज संवाददाता। जिले के आंगनबाड़ी के बच्चे अब जीविका दीदी की ओर से तैयार किए गए कपड़ों से सजेंगे। दरौंदा जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक, अमित प्रीतम व सीडीपीओ मंजू कुमारी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 55 सिरसाव के बच्चों के बीच जीविका दीदी द्वारा बनाए गए पहली खेप के पोशाक का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दारौंदा की जीविका दीदियों को उनके घर के पास ही पोशाक सिलाई का काम मिल रहा है । उन्होंने यह भी बताया कि सीवान जिले के डीपीएम करुणा शंकर एवं गैर कृषि प्रबंधक आशिता गुप्ता द्वारा जिले के विभिन्न सिलाई सेंटरों पर जीविका दीदियां पोशाक सिलाई का कार्य कर रही है। पोशाक निर्माण कार्य से जुड़कर बड़ी संख्या में जिले की जीविका दीदी को घर के पास ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं । विभिन्न सिलाई सेंटर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.