किशनगंज, फरवरी 26 -- किशनगंज। संवाददाता डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने कहा कि जीविका दीदी अधिकार केंद्र महिलाओं के हक, अधिकार, न्याय एवं पुनर्वास के लिए काम करेगा. अधिकार केंद्र के माध्यम से लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता से जुड़े मुद्दों पर महिलाओं को मदद प्रदान की जाएगी। बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को जीविका दीदी अधिकार केंद्र का उद्घाटन करते हुए इन्होंने ये बातें कहीं। बताया कि इस केंद्र पर जरूरत मंद महिलाओं को मनोवैज्ञानिक, क़ानूनी, आश्रय, पुनर्वास और परामर्श-सहायता प्रदान की जाएगी। अधिकार केंद्र पर किसी भी प्रकार की हिंसा एवं अन्य प्रताड़ना से पीड़ित महिलाओं के लिए अल्पकालीन पुनर्वास की भी व्यवस्था की गई है। समन्वयक जीविका दीदी इस केंद्र का संचालन करेंगी। गाँव और पंचायत स्तर पर सक्षमा दीदी कार्य करेंगी। जो जरूरत मंद ...