हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर। निज संवाददाता समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सीएम नीतीश कुमार के द्वारा राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों के बीच 10,000 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी वर्षा सिंह की उपस्थिति में लगभग 200 जीविका दीदियों ने लाइव प्रसारण देखा। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि आज वैशाली जिले की 90 हजार दीदियों को 90 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा रही है, जबकि अब तक जिले में 6 लाख 11 हजार दीदियों को प्रथम किश्त के रूप में 10-10 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.