आरा, अप्रैल 12 -- -आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट के जरिए भोजपुर की 11 जीविका दीदियों से की गयी थी ठगी -तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर साइबर पुलिस ने वापस कराये रुपये -एक अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार, अन्य की पहचान कर पुलिस कर रही छापेमारी आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के साइबर थाने की पुलिस को जीविका दीदियों से ठगी किये गये रुपये वापस कराने में सफलता मिली है। पुलिस ने 11 जीविका दीदियों से ठगी किये गये कुल दो लाख 64 हजार रुपए वापस कराये हैं। इस मामले में पूर्व में एक अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य की पहचान कर गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। भोजपुर साइबर पुलिस की ओर से जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि आधार कार्ड आधारित पेमेंट सिस्टम के जरिए साइबर अपराधियों ने आधार संख्या और फिंगर प्रिंट के जरिए जिले की 11 जीविका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.