औरंगाबाद, फरवरी 21 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान जीविका दीदियों, स्कूल के विद्यार्थियों तथा ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता बरतने, प्राथमिक उपाय करने तथा सुरक्षित निकासी की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने के उपकरणों के प्रयोग, गैस सिलेंडर से आग लगने पर सावधानी तथा आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। बताया गया कि समय रहते सही कदम उठाने से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। मौके पर अग्निशमन विभाग की ओर से सोनाली कुमारी, प्रेम कुमार साह, सद्दाम तथा अंशु कुमारी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.