सीतामढ़ी, नवम्बर 4 -- सुप्पी। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जीविका दीदियों द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मतदाता जागरूकता रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर ससौला, मधुरापुर, अख्ता, हरपुर पीपरा जाकर पुनः जीविका कार्यालय सुप्पी परिसर में वापस लौटी। जीविका कार्यालय सुप्पी के परियोजना प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जीविका दीदियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को प्रखंड क्षेत्र के 97 मतदान केन्द्रों पर आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के दिन शत-प्रतिशत मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग के लिए किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.