मुंगेर, मार्च 9 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड क्षेत्र के गौरवडीह महिला जीविका संकुल संघ में कार्यक्रम आयोजित कर महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा सिंह ने की। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने केंद्र परिसर को रंगोली से सजाया और महिला सशक्तिकरण तथा जागरूकता से जुड़े संदेशों की रंगोली बनाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में उनकी भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। जीविका दीदियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में र...