जीविका दीदियों ने भी किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अररिया, जून 5 -- अररिया, वरीय संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी नौ प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्तर पर भी आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सामुदायिक संगठन, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया तथा प्रत्येक व्यक्ति से कम-से-कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस: व्यवहार न्यायालय समेत विभिन्न स्थानों पर हुआ पौधारोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.