मधेपुरा, फरवरी 21 -- चौसा, निज संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को जीविका दीदियों द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के ड्रेस का हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों के लिए तैयार ड्रेस वितरण की औपचारिक शुरूआत की गयी। सीडीपीओ दुर्गेश कुमार ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चे जीविका दीदियों द्वारा निर्मित ड्रेस पहनकर ही उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में एकरूपता आएगी, अनुशासन की भावना विकसित होगी और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड के 174 आंगनवाड़ी केंद्रों के लगभग 14 हजार बालक-बालिकाओं को ड्रेस उपलब्ध कराया जाएगा। जीविका बीपीएम चंद्र मोहन पासवान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.