अररिया, जुलाई 21 -- अररिया, वरीय संवाददाता। ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) द्वारा पंचायत विकास दिवस एवं सहयोग शिविर के अवसर पर जिले की 12 पंचायतों में व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जीविका दीदियों ने नशामुक्ति रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया तथा घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान जीविका दीदियों ने ग्रामीणों से नशा नहीं करने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने की अपील की। बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। यह भी पढ़ें- जीविका दीदियों ने नशामुक्ति का दिया संदे...